मुरादाबाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नए जिलाधिकारी की तैनाती

मुरादाबाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नए जिलाधिकारी की तैनाती

मुरादाबाद में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है वर्तमान जिलाधिकारी अनुज सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है उनके स्थान पर संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेसियां को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही नए डीएम अपना कार्यभार संभालेंगे। इस निर्णय के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नए जिलाधिकारी के आगमन को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है नए डीएम से जिले के प्रशासनिक कामकाज में तेजी और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, अनुज सिंह के कार्यकाल को भी मुरादाबाद में कई महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रशासनिक सक्रियता के लिए याद किया जा रहा है अब सभी की नजरें नए जिलाधिकारी राजेंद्र पेसियां पर टिकी हैं जिनसे जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।