फर्जी आईडी तैयार कर रिश्तेदारों को भेजी थी गबन की शासकीय धनराशि,  7 महिलाएं गिरफ़्तार

पीलीभीत। करोड़ों रुपए के सरकारी गबन के केस में कूटरचना कर फर्जी एवं कूटरचित बेनिफिशियरी आईडी तैयार कर षड्यंत्रपूर्वक शासकीय धनराशि के गबन के प्रकरण में संलिप्त 7 अभियुक्ताओं को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13/02/2026 को राजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत ने थाना कोतवाली पर सूचना दी कि इल्हामउर्रहमान शम्सी, जोकि जनता टेक्निकल इण्टर कालेज बीसलपुर, पीलीभीत में कार्यरत था तथा विगत वर्षों से जिला विद्यालय निरीक्षक, पीलीभीत में अटैच था, इसके द्वारा वेतन बिल, टोकन जनरेशन आदि का कार्य देखा जा रहा था। इसके द्वारा फर्जी एवं कूटरचित तरीके से वेतन मद से बेनिफिशियरी गलत तरीके से बनाकर दिनांक 12.09.2024 से कुल 98 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1,01,95, 135/- रुपये की धनराशि प्रारंभिक जांच में अपनी पत्नी के खाते में ट्रेजरी के माध्यम से NEFT द्वारा आहरण एवं वितरण कर गबन किया गया। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 60/26 धारा 336(3)/316(5)/338/340 (2) बी०एन०एस० बनाम इल्हाम उर्र रहमान शम्सी व अर्शी खातून के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त इल्हाम उर्र रहमान शम्सी द्वारा ट्रेजरी सरकारी धन गबन प्रकरण में अब तक प्रकाश में आये 53 खातों में संदिग्ध लेनदेन का लगभग ₹5,50,54,594/- (पाँच करोड़ पचास लाख चौवन हजार पांच सौ चौरानवे रु०) धनराशि फ्रीज करायी जा चुकी है। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 01.05.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्ता लुबना, फातिमा, परवीन खालून, आशकारा परवीन, अजारा खान, नाहिद व आफिया खान को भिन्न भिन्न स्थानों से अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूर्व में मुख्य अभियुक्त इल्हाम उर्र रहमान शम्सी की पत्नी अशीं खातून को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त इल्हाम उर्र रहमान शम्सी द्वारा ट्रेजरी, पीलीभीत के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न खातों में रुपये भेज गए हैं जिसमें कुछ खातों में अपनी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों के खातों में रूपये स्थानान्तरित किये है जिनका विवरण निम्नवत है।

इन महिलाओं की भेजी गई गबन की घनराशि पत्नी लुबना के खाते में 23712640/- रूपये स्थानान्तरण किए गए। पत्नी अजारा खान के खातो में 21216393/- रूपये स्थानान्तरण किए गए। साली फातिमा नवी के खाता में 10311672/- रूपये स्थानान्तरण किए गए। सलज आफिया के खातो में 8068696/- रूपये स्थानान्तरण किए गए। परिचित परवीन खातून के खाता में 4855261/- रूपये स्थानान्तरण किए गए। सास नाहिद के खातो में 9528449/- रूपये स्थानान्तरण किए गए। परिचित आशकारा परवीन के खातो में 3800112/- रूपये स्थानान्तरण किए गए।