बगैर तलाक दूसरी शादी! बड़ा विवाद,पहले पति ने लगाई प्रशासन से गुहार

बगैर तलाक दूसरी शादी! बड़ा विवाद,पहले पति ने लगाई प्रशासन से गुहार

#हरदोई
.
जनपद के सांडी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिना विधिक तलाक के एक महिला दूसरी शादी रचाने जा रही है। मामले को लेकर पहले पति ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

👉 जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी रामकुमार की पुत्री प्रियांशी गौतम उर्फ प्रांशी की शादी 6 जून 2021 को शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के विशाफकला निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी।

👉 शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया, जिसके बाद महिला अपने मायके हुसेपुर आकर रहने लगी। आरोप है कि महिला ने सिविल कोर्ट में गुजारा भत्ता व विदाई को लेकर मुकदमा भी दायर कर रखा है, जो अभी विचाराधीन है।

⚖️ बिना तलाक दूसरी शादी पर सवाल बताया जा रहा है कि अभी तक दोनों के बीच कोई विधिक तलाक नहीं हुआ है। इसके बावजूद महिला 30 अप्रैल 2026 को हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के ऐजा गांव निवासी आलोक कुमार के साथ दूसरी शादी करने जा रही है।

📲 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी कार्ड इस प्रस्तावित शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गरमा गया है।

🚔 पहले पति की प्रशासन से गुहार पहले पति संदीप कुमार ने इस शादी को गैरकानूनी बताते हुए थाना प्रभारी सांडी को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजकर शादी रुकवाने की मांग की है। उनका कहना है कि बिना तलाक दूसरी शादी कानून का उल्लंघन है, इसलिए प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे और उन्हें न्याय दिलाए।

❗ अब देखना होगा प्रशासन क्या करता है मामला संवेदनशील और कानूनी पेचीदगियों से जुड़ा है। ऐसे में सभी की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि क्या इस शादी पर रोक लगाई जाएगी या नहीं।

#hilightseveryonefollowers #DMHardoi #हरदोई #yogiaditayanath #PoliceInvestigation