ईंट से बरसाए वार… मौत समझ कर छोड़ भागा हमलावर

ईंट से बरसाए वार? मौत समझ कर छोड़ भागा हमलावर

#हरदोई
.
सुरसा क्षेत्र का पचकोहरा गांव गुरुवार शाम उस वक्त दहल उठा, जब इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक मेहनतकश युवक पर इस कदर हमला हुआ कि देखने वालों की रूह कांप गई। पचकोहरा निवासी सलीम पुत्र शफ्फू?एक ऐसा नाम, जो दिन-रात टैंपो चलाकर अपने परिवार की भूख मिटाता है। लेकिन गुरुवार की शाम उसकी जिंदगी पर किसी की हैवानियत भारी पड़ गई।गांव के ही एक युवक ने बिना किसी रहम के उसके सिर पर ईंट से वार किया। पहला वार गिराने के लिए काफी था, लेकिन दरिंदगी यहीं नहीं रुकी?एक? दो? तीन? लगातार वार! सलीम सड़क पर तड़पता रहा, खून से लथपथ? और हमलावर तब तक वार करता रहा, जब तक उसे यकीन नहीं हो गया कि सलीम अब जिंदा नहीं बचा। सलीम की चीखों ने गांव का सन्नाटा चीर दिया?
लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर सलीम को मृत समझकर मौके से फरार हो चुका था।

आज सलीम जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है?

❗ सबसे बड़ा सवाल ?
क्या अब हरदोई में गरीब की जान की कोई कीमत नहीं?
क्या अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं?

👉 पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अब जनता जवाब चाहती है?