रेलवे का फैसला, साबरमती-हावड़ा के बीच एक दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी

प्रयागराज। ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हावड़ा जंक्शन एकतरफा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 09403 साबरमती-हावड़ा का संचालन किया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह ट्रेन दिनांक 01 मई 2026 को साबरमती से संचालित होगी और इसका कुल एक फेरा रहेगा। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिसमें 11 स्लीपर, 04 सामान्य, 03 तृतीय वातानुकूलित (3AC) तथा 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

समय-सारणी व प्रमुख ठहराव

ट्रेन साबरमती से शाम 18:00 बजे रवाना होकर महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, मोकामा, किऊल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, रामपुरहाट, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्द्धमान तथा बंदेल सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करते हुए हावड़ा जंक्शन की ओर रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की स्थिति एवं समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।