सूबेदारगंज-खातीपुरा-सूबेदारगंज के बीच चलेगी ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेन, सप्ताह में तीन दिन संचालन

प्रयागराज। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04129/04130 सूबेदारगंज-खातीपुरा-सूबेदारगंज ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04129 सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को 03 मई 2026 से 07 जून 2026 तक कुल 16 फेरे लगाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 04130 खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 04 मई 2026 से 08 जून 2026 तक कुल 16 फेरे संचालित होगी।

इस ट्रेन की संरचना में कुल 21 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 01 एसएलआर, 01 एसएलआर/डी, 04 सामान्य, 05 स्लीपर, 06 एसी तृतीय, 02 इकॉनमी कोच तथा 02 एसी द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।

समय सारणी के अनुसार ट्रेन 04129 सूबेदारगंज से रात 21:00 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर, गोविन्दपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई एवं दौसा होते हुए खातीपुरा 09:40 बजे पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन 04130 खातीपुरा से शाम 18:30 बजे प्रस्थान कर दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी और फतेहपुर होते हुए सूबेदारगंज 11:00 बजे पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें।