उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पीरूमदारा हाल्ट पर मिला अतिरिक्त ठहराव

बरेली। रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 25035/25036 रामनगर-दिल्ली-रामनगर उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पीरूमदारा (हाल्ट) पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 25036 रामनगर-दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पीरूमदारा हाल्ट पर 09.58 बजे पहुंचेगी और 09.59 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं 25035 दिल्ली-रामनगर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पीरूमदारा हाल्ट पर 20.33 बजे पहुंचेगी तथा 20.34 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनों का संचालन अन्य सभी स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही रहेगा।

रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्रीय जनता को व्यापार, इलाज, नौकरी तथा शिक्षा के लिए मुरादाबाद और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी।