मतदान दल की सुविधा के लिए सियालदह से चार विशेष ईएमयू ट्रेनें चलेंगी

कोलकाता। मतदान कार्य में लगे कर्मचारियों एवं मतदान दल की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सियालदह से नामखाना, कैनिंग, डायमंड हार्बर और बजबज के लिए 29 अप्रैल 2026 को विशेष ईएमयू ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ये विशेष ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी। इससे चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।