NHSRCL परियोजना कार्य के चलते अहमदाबाद मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित, 29 अप्रैल को रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) परियोजना के तहत कांकरिया और मणिनगर स्टेशनों के बीच प्रीकास्ट पोर्टल बीम स्थापित करने के लिए 29 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते मंडल की कुछ ट्रेनें निरस्त, कुछ आंशिक रूप से निरस्त, जबकि कई ट्रेनें री-शेड्यूल/रेगुलेट की गई हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

निरस्त ट्रेनें

22960 जामनगर वडोदरा इंटरसिटी (दिनांक 29.04.2026 को निरस्त)

69115 वडोदरा वटवा मेमू (दिनांक 29.04.2026 को निरस्त)

69102 वटवा वडोदरा मेमू (दिनांक 29.04.2026 को निरस्त)

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेन

19033 वलसाड अहमदाबाद गुजरात क्वीन

(दिनांक 29.04.2026 को वडोदरा अहमदाबाद के बीच आंशिक निरस्त)

री-शेड्यूल/रेगुलेट ट्रेनें

12009 मुंबई सेंट्रल अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस

(दिनांक 29.04.2026 को लगभग 1 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी)

19484 सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस

(दिनांक 29.04.2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट)

12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस

(दिनांक 29.04.2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट)

22718 सिकंदराबाद राजकोट एक्सप्रेस

(दिनांक 29.04.2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 45 मिनट रेगुलेट)

रेलवे की अपील

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन/एनटीईएस/रेलवे पूछताछ के माध्यम से अपडेट जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।