जगनेर में शिक्षक एकजुट, पुरानी पेंशन व टीईटी पर संघर्ष तेज होगा

खेरागढ़ में शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

जगनेर ब्लॉक में बैठक, पुरानी पेंशन व टीईटी मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय

खेरागढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई जगनेर की बैठक में शिक्षकों ने आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय के आह्वान पर एवं प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित तथा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कसाना के निर्देश पर आयोजित हुई।

बैठक में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के जिला सह-संयोजक सूरज शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षक एक साथ कई जिम्मेदारियां निभा रहा है। एसआईआर कार्य, आगामी जनगणना और टीईटी की तैयारी के साथ-साथ शिक्षण कार्य भी पूरी निष्ठा से कर रहा है, जो सराहनीय है।

ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक अब ?करो या मरो? की स्थिति में पहुंच चुका है और इस बार आंदोलन आर-पार की लड़ाई होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि टीईटी व पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल उपाध्याय एवं ब्लॉक मंत्री ब्रजभूषण शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और अतिथियों का आभार जताया।

इस दौरान रंजीत सिंह चाहर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इनमें विजय सिकरवार, सुनील कटारा, प्रशांत नौहवार, पुनीत गोयल, तुलसीराम, राहुल उपाध्याय, रमाकांत शर्मा, शमा बानो, वर्षा जैन, कीर्ति शर्मा, बीना सिंह, सरोज शाक्य, अरुण प्रताप सिंह, कामता प्रसाद, उमेश शर्मा, राहुल चाहर, राजकुमार, धीरेंद्र सिंह, विजेंद्र बघेल, आकाश मिश्रा आदि शामिल रहे।