शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार, बालको पुलिस की कार्यवाही 

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, अगस्त 2025 में लोक कला मंच में कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी अश्वनी कुमार साहू से हुई थी, जिसने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए।

आरोप है कि 5 जनवरी 2026 को आरोपी उसे परसाखोला ले गया, जहां जबरदस्ती दैहिक शोषण किया। इसके बाद वह उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर लगातार शोषण करता रहा और दवाइयां भी खिलाता था। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। मार्च 2026 में पीड़िता को आरोपी की शादी होने की जानकारी मिली, विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार साहू पिता धन साय साहू साकिन पिसौद गुडीपारा चौक,जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 296, 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।