मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने समय रहते पाया काबू

मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र अंतर्गत पीतल नगरी डिपो के पास एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एफएसएसओ मोहित कुमार मौके पर पहुंचे।

अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन विभाग की सतर्कता और त्वरित रिस्पांस से बड़ा हादसा टल गया।