होमगार्ड परीक्षा को लेकर मुरादाबाद में अग्निशमन विभाग भी रहा अलर्ट, CFO ने किया ड्यूटी का निरीक्षण

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराई गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडे ने परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई अग्निशमन विभाग की ड्यूटियों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

CFO डॉ. राजीव कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह संतोषजनक रही। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों तक भी इसी तरह सतर्कता के साथ ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

अग्निशमन विभाग द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई और फायर सेफ्टी के इंतजामों की भी जांच की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।