मुरादाबाद: होमगार्ड परीक्षा के दौरान 4 प्वाइंट पर अग्निशमन विभाग तैनातगी।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर मुरादाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर मुरादाबाद में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग की टीमें फायर टेंडर के साथ तैनात रहेंगी और परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखी जाएगी।

अग्निशमन विभाग द्वारा शहर के 4 प्रमुख प्वाइंटों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या आग लगने जैसी स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान विभाग पूरी तरह सतर्क रहेगा और सभी फायर यूनिट को समय पर मौके पर पहुंचने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अग्निशमन विभाग की इस व्यवस्था से परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।