काठ तहसील के लड़ावली में स्क्रैपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू....

मुरादाबाद। तहसील काठ क्षेत्र के लड़ावली इलाके में स्थित काका ग्रुप्स वाहन स्क्रैपिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कई अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय तथा अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा भी स्वयं पहुंच गए और टीम के साथ आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

अग्निशमन विभाग कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब 1 घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग फैलने से पहले ही बड़ा हादसा टल गया।

अग्निशमन विभाग की तेज और प्रभावी कार्रवाई के कारण घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है।

फायर विभाग की तत्परता और बेहतर रणनीति के चलते समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।