ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों को राहत, 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा उत्तर पश्चिम रेलवे

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम तथा साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन विशेष रेलसेवाओं के संचालन से लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा सुगम होगी।

1- गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल (01 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 09463 गांधीधाम से 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और जयपुर स्टेशन पर रात 02:45 बजे पहुंचेगी। यहां से 02:55 बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 09:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09464 मालदा टाउन से 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को शाम 17:35 बजे रवाना होगी और जयपुर स्टेशन पर मंगलवार रात 23:45 बजे पहुंचेगी। यहां से 23:55 बजे प्रस्थान कर बुधवार को दोपहर 15:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

ठहराव स्टेशन:

सामाख्याली, राधनपुर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, पटना, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बड़हरवा, न्यू फरक्का।

कोच संरचना:

01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 13 स्लीपर, 02 साधारण कोच और 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 कोच।

2- साबरमती-आसनसोल एसी स्पेशल (01 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 09435 साबरमती से 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को रात 22:55 बजे रवाना होगी और जयपुर स्टेशन पर गुरुवार सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी। यहां से 08:40 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को दोपहर 14:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09436 आसनसोल से 01 मई 2026 (शुक्रवार) को शाम 16:15 बजे रवाना होगी और जयपुर स्टेशन पर शनिवार रात 20:30 बजे पहुंचेगी। यहां से 20:40 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 07:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।

ठहराव स्टेशन:

महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद।

कोच संरचना:

18 थर्ड एसी कोच और 02 पावरकार सहित कुल 20 कोच।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे प्रशासन का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और भीड़ का दबाव कम होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी एवं अन्य जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त करें।