प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

जयपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेलसेवाओं में आंशिक निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं रीशड्यूलिंग की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण निम्न है?

आंशिक रद्द रेलसेवा

गाड़ी संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को भिवानी से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन सुबेदारगंज तक ही संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा सुबेदारगंज-प्रयागराज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को हावड़ा से चलकर परिवर्तित मार्ग

पं. दीनदयाल उपाध्याय?प्रयागराज छिवकी?मानिकपुर?वीजीएल झांसी?आगरा कैंट होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को बीकानेर से चलकर परिवर्तित मार्ग

आगरा कैंट?वीजीएल झांसी?मानिकपुर?प्रयागराज छिवकी?पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी।

3. गाड़ी संख्या 12987 सियालदाह-अजमेर

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सियालदाह से चलकर परिवर्तित मार्ग

पं. दीनदयाल उपाध्याय?प्रयागराज छिवकी?मानिकपुर?वीजीएल झांसी?आगरा कैंट होकर संचालित होगी।

4. गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को बाड़मेर से चलकर परिवर्तित मार्ग

गाजियाबाद?मुरादाबाद?लखनऊ?वाराणसी?पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।

रीशड्यूल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-बीकानेर

यह ट्रेन 22 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज से अपने निर्धारित समय से 30 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

वहीं 30 अप्रैल 2026 को यह ट्रेन 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।