जिला पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ा प्रहार, तस्करी में 2 तस्कर लगजरी कार सहित गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिला एसपी हरी शंकर यादव के दिशानिर्देशन में जिले की पुलिस ने श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए एंव युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन सीमा संकल्प के अन्तर्गत जिला पुलिस द्वारा मेडिकेटड नशा व मादक पदार्थों के खिलाफ तथा मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये विशेष अभियान चलाया जाकर निरंतर कार्यवाही कर रही है।

इसी के अन्तर्गत श्रीगंगानगर पुलिस थाना सदर थानाधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील ने मय थाना स्टाफ एंव जिला विशेष टीम के सहयोग से राधा स्वामी डेरा के पास पदमपुर-सूरतगढ बाईपास श्रीगंगानगर से आरोपी अंग्रेज सिंह पुत्र कुलवंत सिंह उम्र 30 साल निवासी वार्ड नम्बर 04 मोहनपुरा पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर व गगन पुत्र तिलकराज उम्र 23 साल निवासी वार्ड नम्बर 09 हाउसिंग बोर्ड गुरूनगर पुरानी आबादी श्रीगंगानगर के कब्जे से 400 ट्रामाडोल हाईड्रॉक्लोराइड अवैध नशीली गोलियां व 1,44000 अवैध नशीले कैप्सूल परेगाबालीन कैप्सूल बरामद कर एवं परिवहन में प्रयुक्त टोयटा रूमियोज कार नम्बर आरजे 13 यूबी 1783 जब्त कर तस्करों को गिरफतार कर पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार दोनों तस्करों से विस्तृत पूछताछ व अनुसन्धान किया जा रहा है। पूछताछ में तस्करों से नशे के सौदागरों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।