मुरादाबाद में 19 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुरादाबाद में 19 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्मार्ट सिटी कार्य हेतु पीटीसी जिगर कॉलोनी, टीडीआई सिटी व वेव मॉल क्षेत्र में शटडाउन

मुरादाबाद। विद्युत नगर वितरण खंड (तकनीकी) मुरादाबाद द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पीटीसी जिगर कॉलोनी से संबंधित क्षेत्रों में प्रस्तावित शटडाउन लिया जाएगा। विद्युत विभाग की जानकारी के अनुसार अनुसार यह शटडाउन 19 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।

शटडाउन के दौरान पीटीसी जिगर कॉलोनी, टीडीआई सिटी एवं वेव मॉल क्षेत्र सहित संबंधित इलाकों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि इस शटडाउन के कारण वेव कॉलोनी, साईं गार्डन, वेव मॉल, ऋतुविहार, टीडीआई सिटी, ऑफिसर्स कॉलोनी, कांठ रोड, पीटीसी, आदर्श कॉलोनी, नवीन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।