प्रयागराज मंडल में चला मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 511 यात्री पकड़े गए

प्रयागराज मंडल में चला मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 511 यात्री पकड़े गए

3 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला, बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर सख्ती

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और टिकट रहित यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन लगातार विशेष अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2026 को प्रयागराज मंडल में मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई।

यह अभियान सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिनेश कुमार के सुपरविजन में चलाया गया। अभियान के दौरान प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों और 18 से अधिक ट्रेनों में विशेष जांच की गई। टिकट जांच टीम ने बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने तथा बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले यात्रियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की।

इस अभियान में 27 टिकट चेकिंग स्टाफ, 10 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मी और 2 राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्य किया।

511 यात्रियों पर कार्रवाई, 3,00,335 रुपये का जुर्माना

विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 511 यात्रियों को प्रभारित किया गया और उनसे कुल 3,00,335 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई का विवरण इस प्रकार रहा?

217 बिना टिकट यात्रियों से: 1,56,000 रुपये

289 अनियमित यात्रियों से: 1,40,710 रुपये

3 यात्रियों से धूम्रपान/गंदगी फैलाने पर: 300 रुपये

2 यात्रियों से अनबुक्ड लगेज पर: 3,325 रुपये

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह अभियान न केवल राजस्व वृद्धि में सहायक रहा, बल्कि रेलवे परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम साबित हुआ।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ ही सफर करें, रेलवे नियमों का पालन करें और स्टेशन व ट्रेन में स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें और किसी भी असुविधा या अनियमितता की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें।

प्रयागराज मंडल ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुखद यात्रा के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

अमित कुमार सिंह जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल