बदायूं का गौरव: शुभ रस्तोगी ने रचा सफलता का इतिहास

बदायूं के ब्लूमिंग डेल स्कूल के मेधावी छात्र शुभ रस्तोगी ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 97.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शुभ की सफलता का राज उनकी नियमित और अनुशासित पढ़ाई रही। वे प्रतिदिन लगभग 5?6 घंटे अध्ययन करते थे और परीक्षा के समय अपनी तैयारी को और अधिक मजबूत किया।

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता गौरव रस्तोगी (पेशकार, एडीएम (ई) कार्यालय, कलेक्ट्रेट बदायूं) और माता श्रीमती पूनम रस्तोगी को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। साथ ही, अपने मामा डॉ. वैभव गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बदायूं) को भी प्रेरणा स्रोत बताया शुभ ने अपने विद्यालय के प्रिंसिपल, मैनेजमेंट, क्लास टीचर और मेंटर एर. मोहिउद्दीन सर के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने अजीत रस्तोगी , श्याम रस्तोगी और अमन गुप्ता सर का भी विशेष धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुंचे।

�हालांकि इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद भी शुभ पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि वे कक्षा 12 में इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी कमी को पूरा करेंगे और उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।