आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम सहसवान को ज्ञापन सौंपा गया।

आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम सहसवान को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में किसानों की बर्बाद हुई फसलों को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया। संगठन ने मांग की कि प्रभावित किसानों को ₹20,000 प्रति बीघा मुआवजा दिया जाए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके।

इसके साथ ही क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी विरोध किया गया। किसान नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेंगे, इसलिए इन्हें तत्काल रोका जाए।

इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष फिरासत अली, जिला संगठन महामंत्री अमित शर्मा, तहसील अध्यक्ष मनीष यादव, तहसील उपाध्यक्ष फहीम खान और ब्लॉक महामंत्री बिलाल शामिल रहे