बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बैसाखी

*बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बैसाखी*

*बिल्सी* :नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों (पी.जी. से के.जी.) के लिए बैसाखी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। यह आयोजन विशेष रूप से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें नृत्य, गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और छोटे-छोटे खेल शामिल किये गए । शिक्षकों ने बच्चों को बैसाखी पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी, रंग-बिरंगे परिधानों, उत्साहपूर्ण माहौल और खुशियों से भरे इस कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में एक विशेष उत्सव का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को बैसाखी के त्योहार की महत्ता बताई और बच्चों को सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बैसाखी में गेहूं की फसल पूरी तरह से पक जाती है, जिसकी किसानों द्वारा कटाई शुरू की जाती है। इसलिए इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को बैशाखी के पर्व के बारे में बताते हुए कहा विद्यालय का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़ सकें। उन्होंने सभी को पर्व की बधाई दी।

विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सभी अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग से ही इस प्रकार के कार्यक्रम सफल और यादगार बनते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैसाखी उत्सव बच्चों के लिए एक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगा।

इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।