ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते लेवल क्रॉसिंग संख्या 111 पर 12 दिनों तक सड़क यातायात बंद

अहमदाबाद। अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत रेल संरक्षा एवं अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पीपली?वराही खंड पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 111 (रेल किलोमीटर 128/2-3) पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते संबंधित लेवल क्रॉसिंग पर सड़क यातायात 18 अप्रैल 2026 को सुबह 07:00 बजे से 29 अप्रैल 2026 को रात 22:00 बजे तक (कुल 12 दिन) अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा बताया गया कि यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में सड़क यातायात को पालनपुर?सामाख्याली रेलखंड पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 113 (रेल किलोमीटर 130/7-8) के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेल संरक्षा में वृद्धि होगी, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और समयबद्ध हो सकेगा। साथ ही ट्रैक की गुणवत्ता में सुधार होने से रखरखाव की आवश्यकता भी घटेगी और यात्रियों व सड़क उपयोगकर्ताओं को बेहतर व सुरक्षित सुविधा मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और कार्य को समय पर पूरा कराने में सहयोग प्रदान करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।