बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत ब्लॉक, अहमदाबाद मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में सुधार और रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत गेरतपुर - अहमदाबाद रेलखंड पर प्रीकास्टेड पोर्टल बीम की स्थापना का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा दिनांक 19 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते अहमदाबाद मंडल से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रेलवे के अनुसार इस ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल - मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को 19 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद स्टेशन से प्रारंभ किया जाएगा, जिससे गांधीनगर केपिटल से अहमदाबाद के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल - गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को 19 अप्रैल 2026 को वटवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और वटवा से गांधीनगर केपिटल के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

इसके अलावा कुछ ट्रेनों को पूर्ण रूप से निरस्त किया गया है। ट्रेन संख्या 69102 वटवा - वडोदरा मेमू और ट्रेन संख्या 69115 वडोदरा?वटवा मेमू 19 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा - जामनगर इंटरसिटी 18 अप्रैल 2026 को तथा ट्रेन संख्या 22960 जामनगर?वडोदरा इंटरसिटी 19 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 19033 वलसाड़-अहमदाबाद गुजरात क्वीन 19 अप्रैल 2026 को वडोदरा से अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी भी होगी। ट्रेन संख्या 19484 आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को 19 अप्रैल 2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 1 घंटा 40 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 22718 सिकंदराबाद-राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी उसी दिन वडोदरा मंडल में लगभग 45 मिनट तक रोका जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।