सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल यूनिट-III का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया परचम।

आगरा। न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल यूनिट-III, फौजी गढ़ी (आंवल खेड़ा) के कक्षा 10 के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विद्यालय के मेधावी छात्रों में मयंक शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रुद्र सिंह (95.2%), आदेश परमार (94.2%), तान्या कुमारी (93.6%) और ईशांत भारद्वाज (92.8%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर टॉप सूची में स्थान बनाया।
इसके अलावा नमन पालिवाल (92.8%), प्रिया परमार (92.6%), प्राची परमार (91.8%), उपासना यादव (90.4%) और चाहत शर्मा (90.2%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा।