सहकार भारती का तीन दिवसीय प्रवास सम्पन्न, संगठन को मिली नई ऊर्जा

आगरा - सहकार भारती के आगरा मंडल में आयोजित तीन दिवसीय प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रवास में कर्मवीर सिंह (प्रदेश संगठन प्रमुख), वेद प्रकाश त्रिपाठी (प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख) तथा राकेश शुक्ला (विभाग संयोजक) सहित सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।

प्रवास का शुभारंभ प्रथम दिवस मथुरा जनपद एवं मथुरा महानगर से हुआ। द्वितीय दिवस पर आगरा महानगर तथा जनपद में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया, जबकि तृतीय दिवस पर फिरोजाबाद महानगर एवं जनपद में कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

इस दौरान सभी जनपदों एवं महानगरों की कार्यकारिणी के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। संगठन को अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु नए दायित्वों पर सहमति बनी तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों के कार्यों में आवश्यक परिवर्तन किए गए। साथ ही अन्य पदाधिकारियों को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे शेष कार्यकाल में संगठन और अधिक प्रभावी कार्य कर सके।

आगरा मंडल कार्यालय में मैनपुरी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की दिशा पर सार्थक चर्चा की गई।

प्रवास के चौथे दिन प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा सभी क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी संकलित कर प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री को प्रेषित की गई, जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

आगरा मंडल संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आगामी समय में यहां अनेक प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है, जो सहकारिता को नई दिशा प्रदान करेंगे।

यह प्रवास संगठन को नई ऊर्जा देने वाला सिद्ध होगा तथा भविष्य में सशक्त एवं सक्रिय कार्यप्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगा।