आगरा: CBSE 10वीं में सन शाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का जलवा, एली ने 97% अंकों के साथ मारी बाजी

आगरा (नौमील)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में नौमील स्थित सन शाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय की छात्रा एली ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि की कड़ी में सुशान्त कुमार मौर्य ने 96.4% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वन्दना राठौर ने 96% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा लविशा कुलश्रेष्ठ, रोहित कुमार, कृष्णा, जतिन व दीपक शर्मा ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

वहीं, यश, योगेश कुमार, निशा, शिवानी चाहर, साक्षी, गणेश बंसल, देवेश, परी, हर्षदीप, निधि, खुशी चाहर, विवेक चाहर, लवली, राघव सिंह, नैतिक, निर्भय, प्रेम खान, फरीन, समर्थ व दीपांशु ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया तथा बताया कि समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन सफलता की कुंजी है।

भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए एली और सुशान्त ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, जबकि वन्दना राठौर प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रही हैं।

विद्यालय की प्राध्यापिका ममता चाहर एवं प्रबंधक जयवीर सिंह चाहर ने सभी छात्र-छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।