अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अलीगढ़ में चला जागरूकता अभियान! सीएफओ मुकेश कुमार.....

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अलीगढ़ में चला जागरूकता अभियान

"Safe School, Safe Hospital"थीम पर अस्पताल और स्कूलों में दिए गए सुरक्षा संदेश

अलीगढ़। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत जनपद अलीगढ़ में "Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society" Together for Fire Prevention"थीम पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक विभिन्न स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस क्रम में 16 अप्रैल को टीम द्वारा 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 शेख रागिब मेमोरियल हॉस्पिटल अलीगढ़ तथा 4 सौ शैय्या अस्पताल अलीगढ़ में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ व उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए।

अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत फायर अलार्म बजाएं, बिजली की सप्लाई बंद करें और सुरक्षित निकासी मार्ग से बाहर निकलें। साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी व विद्युत उपकरणों के कारण आग लगने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है।

टीम ने लोगों को आग लगने की स्थिति में धुएं से बचने, सीढ़ियों का उपयोग करने, लिफ्ट का प्रयोग न करने, और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फायर सिलेंडर के सही उपयोग की जानकारी भी दी गई।

अग्निशमन विभाग के सीएफओ मुकेश कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा से संपर्क करें।

कार्यक्रम के दौरान मौके पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे स्टाफ को वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने का प्रशिक्षण मिल सके।