अग्निशमन केंद्र कांठ की पहल, छात्राओं को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

किसान कन्या इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

अग्निशमन केंद्र कांठ की पहल, छात्राओं को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

कांठ। अग्निशमन केंद्र कांठ द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत15 अप्रैल को किसान कन्या इंटर कॉलेज भीखनपुर, ब्लॉक छजलैट में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपदा के समय सतर्क रहने की प्रेरणा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अग्नि सुरक्षा, बचाव के उपाय और आग लगने की स्थिति में सावधानी बरतने जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने छात्राओं को आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय और आपात स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

विद्यालय प्रशासन ने अग्निशमन केंद्र कांठ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह प्रतियोगिता सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय के निर्देशन में मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा द्वारा कराई गई है।