मुरादाबाद। 17 अप्रैल को वेब कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित

मुरादाबाद। 17 अप्रैल को वेब कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा शटडाउन

मुरादाबाद। विद्युत नगरीय वितरण खंड (तकनीकी) के अधिशासी अभियंता द्वारा जारी सूचना के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वेबगंज एवं टीडीआई सिटी, मुरादाबाद में आवश्यक रख-रखाव और अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विभाग ने बताया कि यह कार्य सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान वेब कॉलोनी, साईं गार्डन, वेब मॉल, ऋषभपुर, टीडीआई सिटी सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें। विभाग का कहना है कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।