यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन

जयपुर।अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर से खड़की के बीच एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09703 जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को जयपुर से 11:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:00 बजे खड़की पहुंचेगी।

यह विशेष रेलसेवा मार्ग में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु कुल 20 डिब्बे लगाए गए हैं, जिनमें 15 द्वितीय शयनयान कोच, 03 साधारण श्रेणी कोच तथा 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व समय व ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।