किच्छा-पंतनगर रेलखंड पर समपार संख्या 46/स्पेशल 10 घंटे रहेगा बंद, सड़क यातायात प्रभावित

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत किच्छा-पंतनगर रेलवे स्टेशनों के मध्य कि.मी. 56/4-5 पर शांतिपुरी स्थित समपार संख्या 46/स्पेशल पर ओवरहॉलिंग एवं पैकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह समपार 16 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे से 17 अप्रैल 2026 की सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार समपार बंद रहने की अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या 47/बी (गोल गेट) से उपलब्ध रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कार्य पूर्ण होने के बाद समपार को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा द्वारा दी गई है।