इज्जतनगर मंडल में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 9 रेलकर्मियों को मिला सम्मान

बरेली। इज्जतनगर मंडल में रेलवे संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) इज्जतनगर वीणा सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 09 रेल कर्मचारियों को ?कार्यकुशलता प्रमाण पत्र? प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने वालों में शैलेन्द्र कुमार सुमन (लोको पायलट मेल, बरेली सिटी), योगेश कुमार (ट्रैक मेंटेनर-II, कन्नौज), यादराम (ट्रैक मेंटेनर-III, बदायूं), रामवीर (ट्रैक मेंटेनर-II, बदायूं), महादेव प्रसाद (लोको पायलट मेल, कासगंज), अनूप कुमार (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, कासगंज), शोभित मिश्रा (स्टेशन मास्टर, गंजडुंडवारा), मनीश कुमार (लोको पायलट माल, बरेली सिटी) तथा नागेन्द्र कुमार यादव (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, बरेली सिटी) शामिल रहे।

इस अवसर पर डीआरएम वीणा सिन्हा ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और कर्मचारियों की सजगता एवं जिम्मेदारी से ही सुरक्षित रेल संचालन संभव होता है।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रेड़तौलिया सहित सभी शाखा अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा मनोबल बढ़ाया।

यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा द्वारा दी गई।