200 शिक्षकों को ‘ज्योतिबा फुले शिक्षक गौरव सम्मान’, जयंती पर कुशवाह युवा मंच का भव्य आयोजन

आगरा। कुशवाह युवा मंच द्वारा शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पश्चिमपुरी चौराहा स्थित होटल वन्या पैलेस में शैक्षिक कार्यशाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

समारोह में कुशवाहा समाज के करीब 200 शिक्षकों, कॉलेज प्रबंधकों, प्रोफेसरों व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को ?ज्योतिबा फुले शिक्षक गौरव सम्मान? से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने शिक्षकों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए उनके योगदान को सराहा।

मुख्य अतिथि डॉ. सीमा शाक्य (सदस्य, उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग) ने कहा कि शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और शिक्षक व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने की।

विशिष्ट अतिथियों में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, गिर्राज सिंह कुशवाहा, गंगाधर कुशवाहा एवं ऊदल सिंह कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश कुशवाहा एवं शेर सिंह कुशवाहा रहे, जबकि संचालन महासचिव मुकेश कुशवाहा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुशवाहा ने किया।

कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करना समाज का दायित्व है और ऐसे आयोजन प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष कुशवाहा, कृपाल कुशवाह, केपी कुशवाह, कुवित कुशवाह, राहुल कुशवाह, सौरभ कुशवाह, निशांत कुशवाह, नितिन कुशवाह, प्रेम कुशवाह, अर्पित कुशवाह, सुनील कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।