बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित

बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित

13 अप्रैल को 3 घंटे 30 मिनट रहेगा ब्लॉक, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों पर असर

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत गेरतपुर?अहमदाबाद खंड पर प्रीकास्टेड पोर्टल बीम की स्थापना का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:15 बजे से 13:45 बजे तक (3 घंटे 30 मिनट) ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अहमदाबाद मंडल से चलने व गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिनेशन

ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल?गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को 13.04.2026 को वटवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वटवा?गांधीनगर केपिटल के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल?मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को 13.04.2026 को वटवा स्टेशन से प्रारंभ किया जाएगा। गांधीनगर केपिटल?वटवा के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी।

पुनर्निर्धारित (Rescheduled)

ट्रेन संख्या 12009 मुंबई सेंट्रल?अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस 13.04.2026 को 1 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना होगी।

निरस्त ट्रेनें (Cancelled Trains)

69102 वटवा?वडोदरा मेमू (13.04.2026) निरस्त

69115 वडोदरा?वटवा मेमू (13.04.2026) निरस्त

22959 वडोदरा?जामनगर इंटरसिटी (12.04.2026) निरस्त

22960 जामनगर?वडोदरा इंटरसिटी (13.04.2026) निरस्त

आंशिक निरस्त (Partial Cancellation)

19033 बलसाड़?अहमदाबाद गुजरात क्वीन 13.04.2026 को वडोदरा?अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

रेगुलेट (Regulation of Trains)

19436 आसनसोल?अहमदाबाद एक्सप्रेस 13.04.2026 को वडोदरा मंडल में 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट

12834 हावड़ा?अहमदाबाद एक्सप्रेस 13.04.2026 को वडोदरा मंडल में 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट

12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा?जामनगर एक्सप्रेस 13.04.2026 को वडोदरा मंडल में 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे, ताकि असुविधा से बचा जा सके।