गोरखपुर स्टेशन पर एफओबी निर्माण कार्य के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित, अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में आंशिक बदलाव

अहमदाबाद। यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा रेलवे अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कार्य के चलते ट्रेन संख्या 19489/19490 अहमदाबाद?गोरखपुर?अहमदाबाद एक्सप्रेस के संचालन में निम्नानुसार बदलाव रहेगा?

ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद?गोरखपुर एक्सप्रेस

यह ट्रेन (सप्ताह में 6 दिन) 30 अप्रैल, 01, 02, 03, 05, 06, 07 एवं 08 मई 2026 को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) होगी।

इस अवधि में यह ट्रेन गोरखपुर कैंट?गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर?अहमदाबाद एक्सप्रेस

यह ट्रेन (सप्ताह में 6 दिन) 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 एवं 09 मई 2026 को गोरखपुर कैंट स्टेशन से प्रारंभ (शॉर्ट ओरिजिनेट) होगी।

इस अवधि में यह ट्रेन गोरखपुर?गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी संबंधित रेलवे पूछताछ, वेबसाइट अथवा मोबाइल एप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।