अजमेर मंडल में इंजीनियरिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, दो ट्रेनें निरस्त व दो का मार्ग बदला

अहमदाबाद। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा रानी?खीमेल स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 641 पर प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह कार्य संरक्षा एवं अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा?

निरस्त ट्रेनें (Cancellation of Trains)

ट्रेन संख्या 14822 साबरमती?जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 11 अप्रैल, 2026 को निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर?साबरमती एक्सप्रेस दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (Diversion of Trains)

ट्रेन संख्या 19223 साबरमती?जम्मू तवी एक्सप्रेस दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को अपने निर्धारित मार्ग महेसाणा?मारवाड़ जंक्शन?लूणी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग महेसाणा?भीलड़ी?लूणी होकर चलेगी।

यह ट्रेन पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर एवं समदड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल?दौलतपुर चौक एक्सप्रेस दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को अपने निर्धारित मार्ग महेसाणा?पालनपुर?अजमेर?फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग महेसाणा?भीलड़ी?लूणी?जोधपुर?मेडता रोड?फुलेरा होकर चलेगी।

यह ट्रेन पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी, जोधपुर, मेडता रोड एवं मकराना स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।