जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत

जोधपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 19 अप्रैल 2026 को एक-एक ट्रिप के रूप में चलाई जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 19.04.26 को जोधपुर से सुबह 09:30 बजे रवाना होकर दोपहर 13:00 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल उसी दिन रामदेवरा से 14:00 बजे रवाना होकर 17:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

यह विशेष रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडौर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु 08 साधारण श्रेणी कोच एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे लगाए गए हैं।

रेलवे के इस कदम से रामदेवरा दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।