जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच से चलेगी, 3 डिब्बे बढ़े,14 अप्रैल से जोधपुर व 15 अप्रैल से भोपाल से एलएचबी रैक से संचालन

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच से चलेगी, 3 डिब्बे बढ़े

14 अप्रैल से जोधपुर व 15 अप्रैल से भोपाल से एलएचबी रैक से संचालन

जोधपुर। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने ट्रेन संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को अब एलएचबी (LHB) कोच से चलाने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था जोधपुर से 14 अप्रैल तथा भोपाल से 15 अप्रैल से लागू होगी।

रेलवे द्वारा ट्रेन में 3 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिससे अब इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इससे यात्रियों को सीट उपलब्धता बढ़ने का लाभ मिलेगा और वेटिंग लिस्ट की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि एलएचबी कोच लगने से यात्रियों को अधिक सुरक्षा, बेहतर राइड क्वालिटी और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। साथ ही कोचों में आधुनिक शौचालय, बेहतर वेंटिलेशन और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

रेलवे के अनुसार अब ट्रेन का कोच संयोजन इस प्रकार रहेगा? 2 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 3 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल, 1 लगेज ब्रेक वैन और 1 गार्ड कम जनरेटर वैन, कुल 20 कोच।

रेलवे के इस कदम से जोधपुर-भोपाल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर सेवा मिलेगी।