डीएम पीलीभीत को धमकी देने वाला  बलजिंदर सिंह गिरफ़्तार, घेरकर मारने की धमकी देने की ऑडियो वायरल

पीलीभीत। धमकी के बाद डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ पीलीभीत मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के ओएसडी को फोन कर किसान नेता बलजिंदर सिंह प्रदेश सचिव अन्नदाता किसान यूनियन ने पूरनपुर मंडी आने पर घेर कर मारने की धमकी दी है जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह को मंगलवार को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि पूरनपुर मंडी में गेहूं की तौल न होने और किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नेता नाराज थे।
वायरल ऑडियो में आरोप है कि बलजिंदर सिंह ने डीएम के पीए (PA) को फोन किया और गुस्से में कहा कि अगर डीएम मंडी में दिख गए तो उन्हें "घेरकर मारूंगा" ऑडियो में उन्होंने यह भी कहा कि "चाहे रिकॉर्डिंग कर लो या एफआईआर (FIR) करा दो, मुझे परवाह नहीं।