बिजनौर में फायर सीजन को लेकर स्कूलों व कोचिंग सेंटरों में चला अग्नि सुरक्षा अभियान

बिजनौर में फायर सीजन को लेकर स्कूलों व कोचिंग सेंटरों में चला अग्नि सुरक्षा अभियान

फायर ऑडिट कर दिए गए निर्देश, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजनौर। फायर सीजन के मद्देनजर जनपद बिजनौर में अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उत्तर प्रदेश, के आदेश से 02 अप्रैल के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक बिजनौर के आदेशानुसार संचालित किया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर के दिशा-निर्देशन में स्कीम नंबर-02 के तहत प्रभारी अग्निशमन केंद्र नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, बिजनौर एवं चांदपुर की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग सेंटरों में फायर ऑडिट किया गया। साथ ही अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन इवैकुएशन (निकासी प्रक्रिया) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया और आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने के उपाय बताए गए। विभाग ने संस्थानों को अग्निशमन मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

इन संस्थानों में किया गया फायर ऑडिट एवं प्रशिक्षण

गोयल पब्लिक स्कूल, धामपुर रोड, नगीना

भारत पब्लिक स्कूल, लालसराय, नगीना

के.एस. अकैडमी, कोतवाली देहात, बिजनौर रोड, नगीना

मां शांतिबाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नूरपुर रोड जैतरा, धामपुर

चाणक्य कोचिंग सेंटर, नगीना चौराहा, धामपुर

डी.एस. 4 जूनियर हाई स्कूल, सैंदबार, चांदपुर, बिजनौर

पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ग्राम जमालपुर पठानी, मंडावर रोड, बिजनौर

प्राइमरी विद्यालय, ग्राम जमालपुर पठानी, मंडावर रोड, बिजनौर

दा होराइजन स्कूल, बूंदकी रोड, नजीबाबाद

आर्यन्स कॉन्वेंट एकेडमी, कोतवाली रोड, नजीबाबाद

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि फायर सीजन के दौरान ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जनपद में आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके और अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।