बिजनौर में स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन विभाग का विशेष अभियान शुरू

बिजनौर में स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन विभाग का विशेष अभियान शुरू

03 से 10 अगस्त तक चलेगा अभियान, मॉकड्रिल व इवैक्यूएशन ड्रिल कराई गई

बिजनौर। पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में 03 अगस्त से 10 अगस्त तक स्कीम नंबर-02 के अंतर्गत जनपद बिजनौर में स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेंटरों में विशेष अग्निशमन सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा सीएफओ मुरादाबाद डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन बचाव से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में मॉकड्रिल और इवैक्यूएशन ड्रिल भी कराई जा रही है, ताकि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकालने और तत्काल कार्रवाई करने की जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।