बिजनौर में फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान तेज स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटरों में चला फायर सेफ्टी प्रशिक्षण अभियान

बिजनौर में फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान तेज

स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटरों में चला फायर सेफ्टी प्रशिक्षण अभियान

बिजनौर। फायर सीजन को देखते हुए जनपद बिजनौर में अग्निशमन विभाग द्वारा स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग सेंटरों में फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच और इवैकुएशन (निकासी) प्रशिक्षण का विशेष अभियान चलाया गया।

यह अभियान महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या एफएस-1506-2022(1) दिनांक 02 अप्रैल 2026 के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक बिजनौर के आदेशानुसार संचालित किया गया। अभियान को मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में स्कीम नंबर-02 के तहत चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रभारी अग्निशमन केंद्र नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, बिजनौर एवं चांदपुर की टीमों ने जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों, प्राथमिक नियंत्रण और सुरक्षित निकासी प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा संस्थानों को मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इन शिक्षण संस्थानों में किया गया फायर ऑडिट एवं प्रशिक्षण

अभियान के अंतर्गत निम्न संस्थानों में फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए?

आशा देवी त्रिलोकचंद्र इंटर कॉलेज, थाना नगीना देहात

आर.डी. अकादमी स्कूल, थाना नगीना देहात

प्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर रोड, नजीबाबाद

ग्रीन फील्ड चिल्ड्रन स्कूल, कोटद्वार रोड, नजीबाबाद

डायमंड पब्लिक स्कूल, पैजनिया रोड, चांदपुर

कुवर सत्य वीरा डिग्री कॉलेज, बैराज रोड, बिजनौर

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, गांव मंडोरा स्योहारा, धामपुर

शिखर कोचिंग सेंटर, धामपुर

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि फायर सीजन के दौरान सतर्कता बेहद जरूरी है। स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहते हैं, ऐसे में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन और समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आगे भी जनपद में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके और आपात स्थिति में नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।