ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03 विशेष ट्रेनों के संचालन का लिया निर्णय

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03 विशेष ट्रेनों के संचालन का लिया निर्णय

सोगरिया-धनबाद, लोकमान्य तिलक-बनारस और पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच चलेंगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा तीन साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पत्रांक 11पीआर/04/2026 के तहत 07 अप्रैल 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

1. सोगरिया-धनबाद-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल

यह ट्रेन 16 अप्रैल 2026 से 09 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। कुल 13 फेरे होंगे।

गाड़ी संख्या 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल

यह ट्रेन 18 अप्रैल 2026 से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। कुल 13 फेरे होंगे।

कोच संरचना: कुल 22 कोच

(02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 05 स्लीपर, 02 एसी तृतीय, 07 इकोनॉमिक, 02 एसी द्वितीय)

यह ट्रेन बारां, गुना, सागर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो आदि प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. लोकमान्य तिलक-बनारस-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01073/01074 लोकमान्य तिलक (LTT) और बनारस के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 01073 LTT-बनारस स्पेशल

यह ट्रेन 06 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक बुधवार एवं गुरुवार को चलेगी। कुल 21 फेरे होंगे।

गाड़ी संख्या 01074 बनारस-LTT स्पेशल

यह ट्रेन 08 मई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी। कुल 21 फेरे होंगे।

कोच संरचना: कुल 22 कोच

(09 स्लीपर, 01 एसी द्वितीय, 06 एसी तृतीय, 04 सामान्य, 02 एसएलआरडी)

यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानीकमलापति, झांसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे साप्ताहिक विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01431/01432 पुणे और गाजीपुर सिटी के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल

यह ट्रेन 01 मई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक शुक्रवार एवं मंगलवार को चलेगी। कुल 22 फेरे होंगे।

गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल

यह ट्रेन 03 मई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक रविवार एवं गुरुवार को चलेगी। कुल 22 फेरे होंगे।

कोच संरचना: कुल 18 कोच

(06 स्लीपर, 01 एसी द्वितीय, 05 एसी तृतीय, 04 सामान्य, 02 एसएलआरडी)

यह ट्रेन दौंड, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी, ठहराव एवं अन्य जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा या अधिकृत वेबसाइट से प्राप्त कर लें।

इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।