तकनीकी कार्य के बाद रेल सेवाएं बहाल, दो ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी

तकनीकी कार्य के बाद रेल सेवाएं बहाल, दो ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी

जयपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मल्लसंद्रा-गुब्बी रेलखण्ड के मध्य समपार फाटक संख्या 50 पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते प्रभावित रेल सेवाओं को अब रीस्टोर (बहाल) किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि उक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं अब अपने निर्धारित मार्ग एवं समय सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।

रीस्टोर (बहाल) रेल सेवाएं

गाड़ी संख्या 19667 उदयपुर सिटी-मैसूरू एक्सप्रेस

दिनांक 13.04.2026 को उदयपुर सिटी से निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 22497 श्रीगंगानगर-तिरूच्चिरापल्ली एक्सप्रेस

दिनांक 13.04.2026 को श्रीगंगानगर से निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा अथवा ऑनलाइन माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।