शिक्षा के प्रति समर्पण: बलवीर पचौरी ने औरंगपुर विद्यालय को दिया 2 लाख रुपये का उदार दान

सुमित गर्ग संवाददाता,

खेरागढ़ (आगरा)।समाजसेवी बलवीर पचौरी जी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय औरंगपुर कम्पोजिट (ब्लॉक खेरागढ़) के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण के लिए 2 लाख रुपये की उदार दान राशि प्रदान कर बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

इस महान योगदान के सम्मान में सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में अभिनंदन समारोह एवं जीर्णोद्धार लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवान सिंह कुशवाहा,विधायक, खेरागढ़ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ,बृजेश दीक्षित,प्रदेश संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ),अनिरुद्ध यादव(प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आगरा),डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय(डायट मेंटर), के.के. पचौरी (एडवोकेट),हर्षित शर्मा पार्षदसहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शर्मा ने किया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा तथा विद्यालय परिवार ने बलवीर पचौरी के इस उदार योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। संघ का मानना है कि अन्य विद्यालय भी इस कार्य से प्रेरित होकर जनसमुदाय का सहयोग लेकर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

दान राशि से विद्यालय की पुरानी एवं जीर्ण-शीर्ण कक्षाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव शर्मा,रंजीत सिंह चाहर,धीरेन्द्र भगौर, प्रमोद राजपूत,राजेंद्र त्यागी,कृष्ण गोपाल उपाध्याय,ब्रजभूषण शर्मा,श्रीनिवास परमार,सोनू बघेल,पुष्पेन्द्र मिश्रा,मनमोहन सोलंकी,नेत्रपाल चाहर,भूपेन्द्र सिंह,देवेन्द्र सिंह यादव,भूपेन्द्र कुमार,बनवारी लाल पचौरी,वीरेन्द्र खैनवार, पूजा तोमर,प्रेमलता, बबिता, पल्लवी,जितेन्द्र सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बलवीर पचौरी के इस सराहनीय कदम को शिक्षा प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।