खेरागढ़ — स्कूल चलो अभियान के तहत कैंथोली में निकली जागरूकता रैली

खेरागढ़

स्कूल चलो अभियान 2026-27 के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैंथोली द्वारा ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नारे एवं गीतों के माध्यम से शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों का शीघ्र विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।

अध्यापकों के मार्गदर्शन में निकली इस रैली को ग्रामीणों का भी सकारात्मक समर्थन मिला। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका वंदना राजपूत, सूरज शर्मा, शीतल, उमा शर्मा, दलवीर सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।