जम्मू मंडल में ट्रैफिक व ओएचई ब्लॉक, जम्मू-वाराणसी एक्सप्रेस दो दिन होगी प्रभावित

जम्मू मंडल में ट्रैफिक व ओएचई ब्लॉक, जम्मू-वाराणसी एक्सप्रेस दो दिन होगी प्रभावित

एलएचएस निर्माण कार्य के चलते ट्रेन 12238 कुल दो घंटे विलंब से चलेगी

नई दिल्ली, 2 अप्रैल। उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल में रेल संरक्षा एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से ट्रैफिक तथा ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक भोगपुर सिरवाल?जम्मू तवी रेलखंड पर सीमित ऊंचाई सबवे (एलएचएस) के निर्माण कार्य के तहत ट्रैक के नीचे सुरक्षा गर्डर लगाने एवं बॉक्स पुशिंग कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए निर्धारित किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन पर अस्थायी असर पड़ेगा।

उत्तर रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 12238 जम्मू तवी?वाराणसी एक्सप्रेस को 08 अप्रैल 2026 और 15 अप्रैल 2026 को प्रभावित किया जाएगा। इन दोनों तिथियों पर ट्रेन को जम्मू तवी स्टेशन से 60 मिनट विलंब से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन को मार्ग में भी 60 मिनट नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा। इस प्रकार ट्रेन कुल 120 मिनट यानी 2 घंटे देरी से चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस (NTES) ऐप से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिमांशु शेखर उपाध्याय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी