परिषदीय स्कूलों में शिक्षासत्र के पहले दिन शिक्षकों ने गेट पर आने बाले छात्रों का तिलक लगाकर एवं पुष्पों की वर्षा कर किया स्वागत

पूरनपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षासत्र के पहले दिन स्कूलों के मुख्य द्वार पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाकर शिक्षकों ने गेट पर आने बाले छात्रों का तिलक लगाकर एवं पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई और छात्रों को पुस्तक वितरित की गई। इसको लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में शिक्षासत्र के पहले दिन ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खाता, सुआबोझ, केशौपुर, माधोटांडा नम्बर एक, केसरपुर ता. माधोटांडा, चित्तरपुर, नईबस्ती, सुखदासपुर द्वितीय, कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां, रूद्रपुर, पिपरिया दुलई, रघुनाथपुर, चांटफिरोजपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर, पूरनपुर, माधोटांडा, सुआबोझ आदि स्कूलों में शिक्षासत्र के पहले दिन स्कूलों के मुख्य द्वार पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाकर शिक्षकों ने अपने विद्यालय स्टाफ के सहयोग से रंग-बिरंगे गुब्बारों से विद्यालयों को सजाया। स्कूल के शिक्षक सुबह हाथ में थाली लेकर छात्रों के स्वागत के लिए मुख्य गेट पर खड़े हो गए। स्कूल में आने बाले प्रत्येक छात्र का माथे पर तिलक लगाकर एवं पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया और स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। छात्रों को पुस्तकें वितरित की गई। इससे स्कूल पहुंचे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। चांट फ़िरोजपुर में ब्लाक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया। उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि हर समस्या का समाधान शिक्षा से ही सम्भव है इसलिए बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बीईओ ने ग्रामीणों से अपील की कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अपने नजदीकी परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ चढ़कर कराएं। इस मौके पर शिक्षिका पारुल गुप्ता, राधाकृष्ण कुशवाहा, विनीत कुमार, विजयपाल सिंह, अजय कुशवाहा, रंजीत सिंह, अवनीश कुमार अवस्थी, प्रभुदयाल, इन्तेजार अहमद खां, रोहित मिश्रा, अंजू जैसवार, अवधेश कुमार, कंचन देवी कुशवाहा, कपिल पाण्डेय, उमाशंकर, रामसेवक, शेखर दीक्षित, वीरपाल, ऋषि सक्सेना, नीराजना शर्मा, सूर्यप्रकाश गंगवार, ब्रजेश शुक्ला, आलोक अवस्थी, अनिल कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।